फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ और नौ सितंबर को दिल्ली पहुचने काआह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन की बैठक में आठ और नौ सितंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित धरने में कार्यकर्ताओं से पहुंचने का आह्वान किया। शुक्रवार को संगठन की बैठक जिला मंत्री चौधरी धीरज सिंह गुर्जर बधेव के आवास पर हुई। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह मुंडेट ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान मजदूर त्रस्त है। उन्होंने गन्ना भुगतान ब्याज समेत दिलाए जाने, पूरे देश के किसानों का बिजली बिल का भुगतान पंजाब और हरियाणा की तर्ज पर बिल माफ किए जाने की मांग की। बैठक में अमित देशवाल, संजय देशवाल, कुलतार सिंह, किरणपाल सोमपाल सैनी, संजय शर्मा, पंकज कश्यप, तनवीर अली समेत गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें