फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा रोडवेज की बसो के संचालन की अनुमति से भड़के यूपीरोडवेज के चालक -परिचालक

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। हरिद्वार कांवड़ यात्रा के रूट डायवर्जन के तहत पुलिस ने हरियाणा रोडवेज बस शहर के अंदर गुजरने की अनुमति दिए जाने पर यूपी रोडवेज की बसों के चालक परिचालक भड़क उठे। यूपी रोडवेज की बड़ौत डिपो की एक बस का संचालन रोक दिए जाने से क्षुब्ध चालकों और परिचालकों ने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन

रविवार को हरिद्वार कांवड़ यात्रा के रूट डायवर्जन के तहत पानीपत-खटीमा राज मार्ग शिवभक्तों के हवाले कर दिया गया है। यातायात पुलिस ने एसटी तिराहे पर सहारनपुर से आ रही हरियाणा रोडवेज बसों को शहर के अंदर अनुमति दे दी। सहारनपुर से आई यूपी रोडवेज की बड़ौत डिपो की बसों को यातायात पुलिस ने रोक दिए जाने पर यूपी रोडवेज बसों के चालकों परिचालकों ने हंगामा कर दिया। यूपी रोडवेज के बड़ौत डिपो के चालकों-परिचालकों की यातायात पुलिस कर्मियों के बीच कहासुनी हुई। आरोप लगाया कि आखिर उनकी बसो को क्यों रोका गया है, जबकि हरियाणा रोडवेज की बसों को शामली रेलपार बाईपास से गुजरने की अनुमति दी गई है। हंगामे के बाद यातायात पुलिस कर्मियों ने यदि यूपी रोडवेज बड़ौत डिपो की बस का टिकट चैक किए।
यातायात पुलिस कर्मियों ने तर्क दिया कि यूपी रोडवेज की बस में सवारियों के पास दिल्ली के टिकट होंगे, तो शामली शहर के रेलपार बाईपास से यूपी रोडवेज बस से गुजरने की अनुमति दी जाएगी। अन्यथा शहर के बाहर से दूसरे रूट पर जाना होगा। रोडवेज बस में सवारियों के टिकट चेकिंग के दौरान बड़ौत डिपो की यूपी रोडवेज की सवारियों के पास दिल्ली के स्थान पर बड़ौत के टिकट होने से अन्य रूट से गुजरने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें