ग्राम पंचायत अधिकारी हथछोया निलंबित
शामली। डीपीआरओ अरुण कुमार अत्री ने बताया कि बिना अनुमति के मुख्यालय छोड़कर जाना व अन्य आरोपों में ऊन ब्लाक के हथछोया में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी सुशील कुमार को निलंबित कर दिया गया है। निलंबित किए ग्राम पंचायत अधिकारी को अपने कार्यालय में डीपीआरओ कार्यालय में संबद्ध किया है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत अधिकारी सुशील कुमार के आरोपों की जांच के लिए खंड विकास अधिकारी शामली को नामित किया गया है।