शामली। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संबद्घ सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज में कन्या भारती मंत्रिमंडल का गठन किया गया। इसमें प्रधानमंत्री आशि अग्रवाल, उपप्रधानमंत्री क्षमा चौहान, मंत्री खुशी विश्वकर्मा, उपमंत्री खुशी गोयल, सेनापति खुशी गोयल, उपसेनापति आस्था चौधरी को बनाया गया। इसके बाद शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य संजय सैनी ने मंत्री मंडल को शपथ ग्रहण कराई। कॉलेज प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार ने सभी को निष्ठापूर्वक कार्य करने की प्रेरणा देते हुए आशीर्वाद प्रदान किया। इस दौरान शिक्षिका गीता, अनीता, सुरभि, संजीव, दीपक, विकास, संदीप, अमित, रवि, अर्जुन, कविता, बिंदु और पारुल मौजूद रहे।