शामली। दयानंदनगर स्थित कार्यालय पर कोरी जनचेतना सभा की बैठक हुई। इसमें अध्यक्ष प्रमोद कुमार कोरी और महासचिव संजीव कुमार कोरी ने कहा कि जनपद सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली में ऊन और कैराना तहसील से कोरी जाति के आवेदकों को जाति प्रमाण पत्र नहीं दिए जा रहे हैं। कुछ लेखपालों द्वारा गलत रिपोर्ट लगाकर आवेदन खारिज किए गए हैं। इस कारण कोरी जाति के नवयुवकों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है। वहीं, शामली तहसील से कोरी जाति के आवेदकों को जाति प्रमाण पत्र दिए जाने पर आभार जताया। उन्होंने बताया कि 19 जुलाई को सहारनपुर में भारतीय कोरी समाज सहारनपुर द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उसमें कोरी जनचेतना सभा भी अपना समर्थन देती है। इस दौरान राकेश कुमार कोरी, ममता सिंह, बाल गोविंद कोरी, सुधीर कोरी और कृष्णपाल आदि मौजूद रहे।