जलालाबाद। ग्राम पंचायत नागल के मजरे इस्माइलपुर में प्राइमरी पाठशाला की चारदीवारी और पानी के सबमर्सिबल लगाने के लिए बीएसए ने प्रधानाध्यापक को 31 मार्च 2018 को आदेश दिया था। इसके बाद कार्यों को कराने का बजट पास हो गया, परंतु स्कूल की न तो चारदीवारी हुई और न ही सबमर्सिबल पंप लगा। जबकि दोनों कार्यों का होना कागजों में दिखाया गया है। ईश्वर सिंह के साथ कई ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से कार्य न होने की शिकायत की। वहीं बजट के अनुसार कार्य कराने व दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।