फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पंहुची कलक्ट्रेट, भट्ठा मालिक- कर्मचारियों पर लगाए आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के बधेव कन्नूखेड़ा निवासी पिंकू की पत्नी बोबी ने डीएम के नाम शिकायत भेजकर बताया कि उनका परिवार भट्ठे पर रहकर ईंट पथाई का काम करता है। वर्तमान में उनका परिवार करोड़ी रोड बनत में ईंट भट्ठे पर पथाई का काम कर रहे है। श्रम कार्यालय, ईंट भट्ठा मालिकों और मजदूूूरों के बीच बैठक में पथाई रेट 479 रुपये प्रति हजार निर्धारित किया गया था। उनके परिवार ने 479 रुपये प्रति हजार की दर ईंट पथाई का कार्य किया है। भट्ठा मालिक पथाई रेट 230 रुपये प्रति हजार देने की बात करता है। खर्चा न दिए जाने से क्षुब्ध होकर वह जुलाई में अपने घर आ गई है। अब वह पथाई रेट मांगती है तो भट्ठा मालिक उनके साथ अभद्र व्यवहार करता है। भट्ठा कर्मचारियों को घर भेजकर धमकाया जा रहा है। पीड़िता ने 100967 ईंटों का पथाई रेट 479 रुपये प्रति हजार दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें