कैराना। सामाजिक संस्था वैश्य सेवा समिति गाजियाबाद की ओर से वैश्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन 11 और 12 अगस्त को आयोजित होगा। समाजसेवी एवं परमार्थ समिति के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि संस्थान की ओर से गाजियाबाद के सुख सागर फार्म हाउस पर कार्यक्रम निर्धारित किया गया। इसमें शादी के इच्छुक युवक-युवती के रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 25 जुलाई है।