फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक शाखा में कनेक्टिविटी न होने पर लेनदेन बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना।
विज्ञापन

भारतीय स्टेट बैंक शाखा झिंझाना में सर्वर कनेक्टिविटी न होने के कारण शनिवार से लेनदेन बंद है, जिस कारण ग्राहकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। झिंझाना कस्बा में बस स्टैंड के पास स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा में शनिवार से कनेक्टिविटी फेल हो गई। जो सोमवार को भी नहीं आ पाई। सोमवार को बैंक शाखा में रुपये निकालने और जमा करने सहित अन्य कार्यों से पहुंचे ग्राहकों को निराश होकर लौटना पड़ा। बैंक अधिकारियों ने गेट पर बोर्ड लगा दिया कि कनेक्टिविटी न होने के कारण लेन देन बंद है। बैंक ग्राहक प्रदीप, रविंद्र कुमार, दीपक कुमार, जितेंद्र ने बताया कि शनिवार से परेशान हैं। समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें