शामली।
रोटरी क्लब ऑफ शामली मिडटाउन द्वारा नए सत्र के पहले प्रोजेक्ट के रूप में नई गोशाला शामली में पौधरोपण किया गया। सोमवार को रोटरी क्लब की अध्यक्ष अखिल तायल ने कहा कि क्लब समय समय पर इन पौधों की देखभाल भी करेगा। उन्होंने कहा कि गोशाला की पावन धरती पर 600 गायों के आश्रय की व्यवस्था गोशाला समिति द्वारा की गई है। मौके पर क्लब के पूर्व अध्यक्ष अजय बाबू शर्मा, क्लब भूतपूर्व अध्यक्ष रजत गर्ग, अंकुर आर्य, मानव एरन और सभी क्लब सदस्यों का सहयोग रहा। क्लब सचिव गोपाल मित्तल ने सभी का आभार व्यक्त किया। प्रोजेक्ट चेयरमैन दीपक कौशिक द्वारा पौधरोपण की आवश्यक व्यवस्थाएं की गई।