ऊन।
ऊन तहसील संस्थापक तेजपाल गुर्जर के नेतृत्व में ऊन क्षेत्र के आसपास के गांव के लोगों ने राशनकार्ड न बनने पर मुख्यमंत्री पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत की। जिसमें ग्रामीणों ने बताया कि ऊन ब्लाक में गरीब लोगों के राशन कार्ड नहीं बन रहे है। राशन कार्ड बनवाने के लिए अधिकारी रिश्वत मांगते है। वहीं अपात्र लोग रिश्वत देकर अपने राशन कार्ड बनवा लेते हैं। जबकि पात्र लोग राशन कार्डों से वंचित हैं। ग्रामीणों ने उक्त प्रकरण की जांच शासन के किसी भी अधिकारी से करवाने की मांग रखी। अगर एक सप्ताह के अंदर पात्र लोगों के राशन कार्ड नहीं बने और न ही इस समस्या का समाधान हुआ तो क्षेत्रीय जनता तेजपाल गुर्जर के नेतृत्व में तहसील ऊन में धरना देगी। इस दौरान बाबू कोरी, पप्पू नायक, राम सिंह कश्यप किरणपाल वाल्मीकि, रवि सिरोही, रणजीत आदि मौजूद रहे।