फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर साधको ने किया योग

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। भारतीय योग संस्थान कैराना द्वारा आयोजित चतुर्थ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बाबा बनखंड़ी महादेव के हाल में कार्यक्रम का आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि अनिल चौहान वरिष्ठ भाजपा नेता और अध्यक्ष सुभाष सिंघल रहे। संस्थान के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहंसरपाल पाल सैनी, क्षेत्रीय मंत्री शैलेंद्र चौधरी ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर योग कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भारतीय योग संस्थान के संस्थापक प्रकाश लाल को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

शिक्षक वीरेंद्र सैनी, संजय राजवंशी, प्रदीप सैनी, श्याम सिंह, जयकरण, नरेंद्र, मनीष, सहंसरपाल और शैलेंद्र ने आसन, प्राणायाम करवाए। सुभाष शर्मा ने प्रारंभ में सरस्वती वंदना व अंत में एक सुंदर भजन गाया। कार्यक्रम में आयुष मंत्रालय, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, सरस्वती शिशु मंदिर व विद्या मंदिर आदि संगठनों का पूर्ण सहयोग रहा। संगठन मंत्री दामोदर सैनी ने संगठन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में राजीव राजवंशी, संजय राजवंशी, पंकज जैन, श्रवण, प्रवीण जैन, आलोक गर्ग, विशु, मधु सैनी, सुनीता मित्तल, सुमन वर्मा, नीरू, राजकुमार, बाबूराम, अफजाल, बुद्ध सिंह, घमंडी लाल, कदम सिंह, राजन, आशु, राकेश वर्मा, अजय, रामकिशन, सुखपाल शर्मा प्राचार्य, मदन सिंह सैनी प्राचार्य आदि का पूर्ण सहयोग रहा।

तनाव से मुक्ति दिलाता है योग
कैराना। नगर के विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के संबंध में एक समारोह का आयोजन किया गया। योग दिवस पर महाविद्यालय में गठित एनएसएस की तीनों इकाइयों के छात्र-छात्राओं ने योग किया। प्राचार्य डॉ. चमनलाल ने छात्र-छात्राओं को योग के महत्व के विषय में बताया। कहा कि योग द्वारा हम अपना शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास कर सकते। आज के तनाव भरे युग में योग अत्यंत लाभकारी है। इस अवसर पर समस्त प्राध्यापकगण व कर्मचारी उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें