फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोड़कर अपने सारे काम, 2

विज्ञापन
विज्ञापन
सारा काम छोड़कर 28 मई को सबसे पहले करो मतदान
विज्ञापन

शामली। कैराना लोकसभा उपचुनाव में वोटरों को जागरूक करने के लिए शहर में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में विभिन्न स्कूल, कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लेकर लोगों को शत प्रतिशत मतदान के प्रति जागरूक किया। रैली का शुभारंभ शहर के वीवी इंटर कॉलेज से हुआ।
विज्ञापन

शनिवार को स्वीप के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने वीवी इंटर कॉलेज से एनसीसी कैडेट और विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं की मतदाता रैली को हरी झंडी दिखा रवाना किया। इस अवसर पर स्वीप प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी रेणु तिवारी, अपर जिलाधिकारी केबी सिंह, स्वीप कोआर्डिनेटर डाक्टर अजय बाबू शर्मा ने एनसीसी कैडेट और छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आयोग की यह मंशा है कि मतदाता अधिक से अधिक संख्या में 28 मई मतदान करें। आरके इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य लोकेंद्र कुमार, वीवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एसके आर्य और प्रबंधक संजय संगल, एनसीसी अधिकारी रजनीश ने भी छात्रों को जागरूक किया। रैली में जैन कन्या इंटर कॉलेज की छात्राएं, हिंदू कन्या इंटर कॉलेज की छात्राएं, ब्रिगेडियर होशियार सिंह के छात्र रैली में शामिल हुईं। रैली वीवी इंटर कॉलेज से चलकर शहर की शिव चौक, भिक्की मोड़, धीमानपुरा फाटक, टंकी रोड, माजरा रोड आदि स्थानों से होते हुए वापस वीवी कॉलेज पहुंची। रैली में छात्र छात्राओं ने मतदाता जागरूकता को आकर्षक नारे लिखी तख्तियां लेकर नारेेबाजी करते हुए सभी को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए जागरूक किया। रैली का मुख्य आकर्षण एक खुले वाहन में ईवीएम और वीवी पैट का प्रदर्शन रहा। इस दौरान स्वीप सह प्रभारी जिला विकास अधिकारी बलराम कुमार , स्वीप नोडल अधिकारी चंद्रशेखर, एनसीसी सूबेदार सुनील कुमार, नायाब सूबेदार अमर सिंह, हवलदार संदीप राणा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी वेदपाल, एनएसएस कॉर्डिनेटर डाक्टर अनुराग शर्मा, मनोज शर्मा , रवि खन्ना, प्रधानाचार्य मीना कुमारी, रुचिता ढाका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें