फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएसपी जगदीश शर्मा हुए सेवानिवृत

विज्ञापन
विज्ञापन
एएसपी जगदीश शर्मा हुए सेवानिवृत्त
विज्ञापन

शामली। सोमवार को पुलिस लाइन में एएसपी जगदीश शर्मा के सेवानिवृत्त होने पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान डीआईजी शरद सचान ने उनको श्रीमद्भागवत गीता देकर उनका मान बढ़ाया। इसके अलावा एसपी देवरंजन वर्मा ने उनको शॉल देकर सम्मानित किया। इस दौरान एसपी देवरंजन वर्मा ने कहा कि जगदीश शर्मा का कार्यकाल अच्छा रहा। उधर, थानाभवन थाने में तैनात दरोगा हरिकिशन सोमवार को सेवानिवृत्त हो गए। इस मौके पर स्थानीय पुलिस की ओर से उनके लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर थानाध्यक्ष कृष्णकुमार व थाना स्टॉफ ने हरिकिशन को श्रीमद् भागवत गीता, छाता व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। एसआई जोगेंद्र सिंह, सुशील कुमार, धर्मेंद्र सिंह, सुशील त्यागी, रामपाल सिंह, प्रदीप राणा, हरीश, अंकित, फैय्याज, जितेंद्र, रमेश चंद्र, तनुज, रमा, सुनीता शर्मा आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें