किसानों ने नाराजगी जताई
कांधला। गांव खेडा कुरतान में तितावी शुगर मिल के क्रय केंद्र पर एक मई के बाद गन्ना खरीद बंद होने की सूचना मिलने पर किसानों ने नाराजगी जताई है। किसानों का कहना है कि जब तक खेत में गन्ना अवशेष है, तब तक खरीद केंद्र चालू रहना चाहिए। क्षेत्र के गांव खेड़ाकुरतान में तितावी गन्ना मिल का गन्ना खरीद केंद्र है। किसान अविश, बिटटू, मनोज, ओम सिंह, देवेंद्र, राहुल, पीतांबर ने आरोप लगाया कि चीनी मिल ने इस केंद्र के लिए कम इंडेंट जारी किया था, जिस कारण यहां गन्ना खरीद कम हो पाई। अब तितावी शुगर मिल ने एक मई के बाद इस केंद्र पर गन्ना खरीद बंद करने की सूचना दे दी है, जबकि खेतों में अभी गन्ना अवशेष है। अगर अवशेष गन्ने की खरीद नहीं की गई, तो किसान आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।