गुरुनानक कन्या इंटर कॉलेज की टॉपर बनी आकांक्षा सिंह
जलालाबाद।
कस्बा जलालाबाद स्थित गुरुनानक कन्या इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की छात्रा अकांक्षा सिंह 81.6 प्रतिशत अंक पाकर कॉलेज टॉपर बनी है। वहीं, काजल शर्मा 80.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरे तथा निक्की शर्मा 79.4 प्रतिशत अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहीं। कॉलेज का इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम 91.62 प्रतिशत रहा। वहीं, हाईस्कूल का 94.51 प्रतिशत रहा। कॉलेज प्रबंधक उपेंद्र गुप्ता और डाक्टर देवेंद्र आर्य ने छात्राओं की मेहनत व कालेज की अध्यापिकाओं के कुशल कार्य की सराहना की है।