शामली। लायंस क्लब शामली की ओर से शहर की कमला कॉलोनी स्थित लायंस भवन में नेत्र परीक्षण शिविर लगाया गया। स्वर्गीय जयमाला जैन की स्मृति में लगाए गए शिविर का उद्घाटन ललित जैन, मुकेश गर्ग, पंकज जैन और योगेश जैन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। क्लब के अध्यक्ष डाक्टर कृष्ण गोपाल और शिविर के चेयरमैन नवीन जैन ने बताया कि शिविर में डाक्टर अंशुल भारद्वाज ने 278 लोगों का नेत्र परीक्षण किया। इनमें से 112 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए लायंस आई हॉस्पिटल गाजियाबाद भेजा गया। इस दौरान डाक्टर सुशील संगल, डाक्टर जगमोहन सिंघल, डाक्टर राजेंद्र मल्होत्रा, डाक्टर अशोक सिंघल ने ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच की। शुगर जांच किट डाक्टर खुर्शीद अनवर की तरफ से दी गईं। शिविर में राकेश गर्ग, अशोक गर्ग कोरियर, अनिल कुच्छल, डाक्टर मोहनलाल गुप्ता, नंद कुमार कंसल, कंवरबीर कांबोज, मनोज शर्मा, खुशीराम, रामफल, रणधीर, कमल जैन आदि मौजूद रहे। क्लब अध्यक्ष ने बताया कि अब 13 मई को भी कमला कालोनी स्थित लायंस भवन में नेत्र परीक्षण शिविर लगाया जाएगा।