फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील में आयोजित की गई परिवार परामर्श केंद्र की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। रविवार को कैराना तहसील सभागार कक्ष में पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा के निर्देश पर परिवार परामर्श केंद्र की बैठक का आयोजन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह की अध्यक्षता में किया गया। इसमें केंद्र की टीम ने कैराना सर्किल के तीन थानों कैराना, कांधला व झिंझाना से संबधित 20 दंपति विवादों में दोनों पक्षों को सुना गया और आपसी सुलहनामा का प्रयास किया। मगर, किसी भी मामले में कोई सफलता नहीं मिल सकी। अपर जिलाधिकारी भी तहसील सभागार पहुंचे। कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि कैराना तहसील में प्रत्येक रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक आयोजित परिवार परामर्श केंद्र की बैठक में दंपति विवादों के निस्तारण किए जाएंगे। बैठक में परिवार परामर्श केंद्र से राकेश कुमार गर्ग, संगीता जिंदल, भूषण जिंदल, अजय संगल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें