थानाभवन। मोहल्ला शाहविलायत में शनिवार को जगमाल सैनी के आवास पर महात्मा ज्योति राव फूले समता विकास परिषद उत्तर प्रदेश की ओर से शोक सभा हुई। इस दौरान सभासद ऋषिपाल सैनी ने कहा कि उत्तराखंड के गांव लव्वा में गत 27 अप्रैल को राज सिंह सैनी, बबली सैनी और उनके बेटे प्रदीप सैनी की हत्या कर दी गई थी। साथ ही राज सिंह सैनी की पुत्री आरती, लक्ष्मी, शिवानी को गंभीर रुप से घायल कर दिया था। इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपी नौकर ने भी आत्महत्या कर ली। इतनी बड़ी घटना के पीछे षड्यंत्र भी हो सकता है, जिसमें और लोग भी शामिल हो सकते हैं। इसलिए मामले की सीबीआई से जांच होनी चाहिए। साथ ही उत्तराखंड सरकार को पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये आर्थिक सहायता देनी चाहिए। इस दौरान राधेश्याम सैनी, लालाराम सैनी, जगमाल सैनी, रितु सैनी, कोमल सैनी, विनोद सैनी, अंकित, मोहित, आर्येश सैनी, संजय, जॉनी, अंकुर आदि ने शोकसभा में दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की।