फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष मिशन इंद्रधनुष में 203 बच्चों को किया टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
विशेष मिशन इंद्रधनुष में 203 बच्चों को किया टीकाकरण
विज्ञापन

शामली। विशेष मिशन इंद्रधनुष अभियान का प्रथम चरण सोमवार को शामली में हुआ। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने चयनित गांवों और निकाय के वार्डों में अभियान चलाया। इस दौरान 203 बच्चों का टीकाकरण किया गया। ग्राम स्वराज अभियान के तहत शामली में विशेष मिशन इंद्रधनुष तीन चरणों में चलाया जाना है। सोमवार को इसकी शुरुआत जिले में हो गई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने अहमदपुर, जानीपुर, खानपुर, याहियापुर, खेड़ी जुनारदन, खेड़ीकरमू और गोशाला रोड पर टीकाकरण किया। इस दौरान दो वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण किया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाक्टर आरके सागर ने बताया कि पहले दिन जिले में 203 बच्चों का टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि तीन चरणों में ये विशेष मिशन इंद्रधनुष अभियान चलेगा। इसके अलावा शामली सीएचसी पर भी रोजाना टीकाकरण किया जाता है। इसलिए सभी माताएं अपने दो वर्ष तक के बच्चे को टीके जरूर लगवाए ताकि बीमारियों से बचाव हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें