जर्जर भवन होने के कारण बदले जाएंगे तीन पोलिंग बूथ
कैराना।
कैराना लोकसभा उपचुनाव के लिए प्रशासन कस्बे के तीन पोलिंग बूथों को जर्जर भवन होने के कारण बदलने की तैयारी कर रहा है, जिसके लिए बृहस्पतिवार को तहसील प्रशासन ने नए बूथ स्थान के लिए सर्वे किया। पानीपत रोड पर पीडब्लूडी गेस्ट हाउस के डाक बंगले के जर्जर भवन में दो तथा गेस्ट हाउस के पीछे प्राथमिक विद्यालय के जर्जर भवन में एक पोलिंग बूथ बना है। कैराना लोकसभा उपचुनाव से पहले ही प्रशासन उक्त तीनों बूथों के स्थान बदलने की तैयारी कर रहा है, जिसके लिए बृहस्पतिवार को तहसीलदार ने शामली बस स्टैंड के पास मदरसे तथा आसपास के स्कूलों में जाकर निरीक्षण किया। तहसीलदार राकेश कुमार त्यागी ने बताया कि तीनों पोलिंग बूथ जर्जर भवन में होने के कारण उनका स्थान बदला जाएगा।