क्षेत्र के गांव मानकपुर में बाबा भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। शोभायात्रा का शुभारंभ भीम आर्मी ग्राम अध्यक्ष अनित कुमार ने किया। सर्वप्रथम रैदास मंदिर पर हवन पूजन कर पूजा अर्चना की गई।
वहीं ग्राम प्रधान के पति ज्ञान सिंह ने रविदास मंदिर आंबेडकर जन्मदिन पर केक काटा। इस दौरान अंकुल कर्णवाल, अंकुर कुमार, जब्बू जयंत, अनित कुमार, मनोज कुमार, देविन्द्र कुमार, विशाल, अभिषेक, जयकुमार, विष्णु आदि मौजूद रहे। वहीं गांव पेलखा में महर्षि जयंती मनाई। शोभायात्रा का शुभारंभ ग्राम प्रधान अतुल कुमार ने किया। वहीं गढ़ीपुख्ता के गांव खेड़की में रविदास मंदिर पर सुबह हवन पूजन व प्रसाद दिया गया। उधर, गढ़ीपुख्ता के शिवम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मालैंडी में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य उपेन्द्र कुमार ने आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और उनके अतुलनीय योगदान से सभी छात्रों को अवगत कराया। सभी अध्यापकों ने भी आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें हृदय से नमन किया। इस अवसर पर निहाल, अरुण कुमार, निशांत कुमार, विकेश कुमार, विकास भारद्वाज, सुनील कुमार, योगेंद्र कुमार, संजय, धीरज, रीमा, रेखा, सुमन आदि मौजूद रहे।