फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में कार चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। मोहल्ला खैल निवासी अरविंद अपनी कार से पूर्वी यमुना नहर स्थित मनकामेश्वर महादेव मंदिर पर बृहस्पतिवार सुबह दर्शन करने के लिए गया था। वापसी में कार को बैक करते समय कार अनियंत्रित होकर पूर्वी यमुना नहर में जा गिरी। इसमें वह घायल हो गया। हादसे को देखकर आस पास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस की मदद के साथ चालक को कार से बाहर निकालकर निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। इसके बाद कार को नहर से बाहर निकाला गया। दूसरी ओर मोहल्ला खैल निवासी नसीम, जुल्फान, तौफीक बृहस्पतिवार दोपहर बाइक से कांधला आ रहे थे। मोहल्ले के निकट बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराई। इसमें तीनों घायल हो गए। घायलों को शामली अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें