फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद के कई स्कूल, कॉलेजों की लटक सकती है नई मान्यता

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। इस बार यूपी बोर्ड से केवल एक तिहाई नये स्कूलों को ही मान्यता मिल सकेगी। बोर्ड मुख्यालय पर हुई मान्यता समिति की बैठक में यह फैसला किया गया है। नई मान्यता के लिए जनपद से 11 स्कूल और कॉलेजों ने ऑनलाइन आवेदन किए है। ऐसे में कई स्कूलों की मान्यता लटक सकती है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड से नई मान्यता के लिए जनपद से 11 स्कूल और कॉलेजों ने हाईस्कूल एवं इंटर के साथ ही अतिरिक्त वर्ग एवं विषय की मान्यता के लिए ऑनलाइन आवेदन किए थे। सभी ने 31 अक्तूबर 2017 तक ऑनलाइन आवेदन की सारी औपचारिकताएं पूरी करते हुए अंतिम रुप से जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में फार्म जमा कराए थे। इसके बाद दिसंबर माह तक जिला विद्यालय निरीक्षक ने सत्यापन रिपोर्ट मांगी थी। सत्यापन में एक स्कूल की औपचारिकताएं पूरी न मिलने पर रद्द कर दिया गया था। इसके बाद डीआईओएस कार्यालय से 10 स्कूल, कॉलेेजों की सत्यापन करते हुए क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ भेज दी गई थी। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर तैनात कलर्क अजय खेवाल ने बताया कि 26 से 28 मार्च तक बोर्ड मुख्यालय पर मान्यता समिति की बैठक आयोजित हुई। इसमें आवेदन करने वाले एक तिहाई स्कूलों को ही मान्यता की संस्तुति की गई है। इसके अनुसार जनपद में 10 स्कूलों में से केवल तीन से चार स्कूल, कॉलेजों को ही मान्यता मिल सकेगी। जिस कारण बाकी स्कूलों की मान्यता लटक सकती है। मेरठ कार्यालय से सभी जनपदों के करीब 752 आवेदन गए थे। जिनमें से करीब 300 को हो मान्यता मिलना बताया जा रहा है।
विज्ञापन


जनपद से नई मान्यता के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले स्कूलों की सूची
1-इंदिरा गांधी मेमोरियल इंटर कॉलेज बावरियां कॉलोनी सींगरा---इंटर मानविकी वर्ग
2-गुुुरु वशिष्ठ इंटर कॉलेज मंगलौरा---इंटर मानविकी वर्ग
3-ज्योतिबा फूले इंटर कॉलेज पठानपुरा चौसाना----इंटर मानविकी वर्ग
4-सर्व हितकारी कन्या इंटर कॉलेज गंढीपुख्ता---इंटर वैज्ञानिक वर्ग व गृह विज्ञान विषय
5-देशभक्त इंटर कॉलेज---इंटर वैज्ञानिक वर्ग, मानविकी वर्ग व शिक्षाशास्त्र व कला विषय
6-कश्यप सरजीत सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लहरीपुर ऊन---हाईस्कूल कक्षा 6 से 10
7-कलस्यान कन्या इंटर कॉलेज डुंडूखेड़ा---इंटर मानविकी वर्ग व वाणिज्य वर्ग
8-जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बहावड़ी----हाईस्कूल कक्षा 6 से 10
9-खुर्शीद मेमोरियल हाईस्कूल सोंटा रसूलपुुर---हाईस्कूल कक्षा 6 से 10
10-सुहैव नेशनल इंटर कॉलेज कैराना-----इंटर वैज्ञानिक वर्ग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें