गढ़ीपुख्ता।
प्राथमिक विद्यालय नंबर-1 गढ़ीपुख्ता में बुधवार को परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सभी कक्षाओं का परीक्षाफल घोषित किया गया। सभी कक्षाओं के प्रथम, द्वितीय और तृतीय आने वाले छात्राओं को प्रधानाध्यापिका सुनीता ने पुरस्कृत किया। वहीं सभी को आगे भी ऐसे ही मेहनत व लगन से पढ़ाई करते हुए स्कूल व माता पिता का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। कक्षा पांच के बच्चों को पुरस्कृत करते हुए विदाई दी। इस दौरान भोला कुमार, महिमा आर्य, कपिल कुमार, केसर खान आदि मौजूद रहे।