फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेरीफेल एक्सप्रेस हाईवे पर रेलवे पुल निर्माण से दो पेसेंजर स्थगित होने से यात्री हाल- बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने से यात्री हुए परेशान
विज्ञापन

शामली। खेकड़ा के ईस्टन पेरिफेल एक्सप्रेस हाईवे पर रेलवे ब्रिज का निर्माण चलने से दो ट्रेनें स्थगित रही। दिल्ली- शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग पर कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहने से पूरे दिन यात्री ट्रेनों का इंतजार करते रहे, जिससे सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बागपत जिले में ईस्टन पेरिफेल एक्सप्रेस हाइवे का निर्माण अंतिम चरण में चल रहा है। शीघ्र ही ईस्टन पेरिफेल एक्सप्रेस हाइवे का लोकार्पण किया किया जाना है। बुधवार को एक्सप्रेस हाइवे को जोड़ने वाले दिल्ली-शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग पर बागपत जिले के खेकड़ा के पास रेलवे पुल का निर्माण चल रहा है। रेलवे पुल के निर्माण के चलते हरिद्वार से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को दोपहर 12 बजे शामली रेलवे स्टेशन तक संचालन किया गया। इस पैसेंजर ट्रेन को शामली से हरिद्वार के लिए संचालन किया गया। सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली 51910 पैसेंजर ट्रेन को बागपत तक संचालन किया गया। बागपत से इस पैसेंजर ट्रेन को शामली होकर सहारनपुर तक संचालन किया गया। सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली सवारी गाड़ी 74025 व 74026 को स्थगित कर दिया गया। पूरे दिन दो पैसेंजर ट्रेनों के स्थगित रहने व दो ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने से पूरे दिन यात्री परेेशान रहे। शामली रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के इंतजार मे सवारियों की भीड़ इकट्ठा रही। रेलवे अधिकारियों से ट्रेनों के स्थगित होने की जानकारी के बाद रोडवेज बसों से अपने घरों के लिए रवाना हुई। बड़ौत रेलवे स्टेशन अधीक्षक पीके बोस ने बताया कि खेकड़ा के पास ईस्टन पेरिफेल एक्सप्रेस हाइवे पर रेलवे ब्रिज निर्माण के लिए उत्तर रेलवे ने ट्रेनें स्थगित करने का कार्यक्रम जारी किया था, जिससे यात्रियों को परेशानी करना पड़ा। आरपीएफ के थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि शामली रेलवे स्टेशन पर सवारियों की अधिकता के कारण आरपीएफ और जीआरपी के जवानों को तैनात करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें