फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकबंदी प्रक्रिया शुरु होने की सूचना से किसानों में हर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
चकबंदी प्रक्रिया शुरू होने की सूचना से किसानों में हर्ष
विज्ञापन

जलालाबाद (शामली)। करीब 38 सालों से बंद जलालाबाद देहात क्षेत्र में चकबंदी प्रक्रिया पुन: शुरू होगी। इससे क्षेत्र के किसानों में खुशी का माहौल है। वहीं, चकबंदी प्रक्रिया शुरूहोने की घोषणा से भाजपाइयों ने प्रदेश के गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा का आभार जताया है।
चकबंदी नहीं होने की वजह से क्षेत्र के किसान परेशान थे। जलालाबाद देहात के नाम से यहां की अलग से ग्राम पंचायत का गठन हुआ था। ग्राम प्रधान नजीर मलिक ने ग्राम सभा की बैठक में 21 अप्रैल 2016 को प्रस्ताव पास कर चकबंदी प्रक्रिया शुरू कराने का अनुरोध शासन से किया था। उस पर चकबंदी आयुक्त द्वारा 17 अप्रैल मई 2016 को जिलाधिकारी और उपसंचालक चकबंदी को पत्र लिखकर तथ्यात्मक एवं आंकड़ों सहित पूर्ण जानकारी मांगी थी। अब जाकर शासन ने किसानों की समस्या को देखते हुए चकबंदी प्रक्रिया प्रारंभ कराने के आदेश जारी किए। इसकी जानकारी होने पर किसानों में खुशी का माहौल है। मंगलवार को जलालाबाद में पूर्व चेयरमैन जहीर मलिक और प्रधान नजीर मलिक ने अपने आवास पर क्षेत्र के किसानों को चकबंदी प्रारंभ होने की जानकारी दी। सरकार के फैसले पर खुशी जाहिर की। वहीं, ग्राम प्रधान नजीर मलिक व पूर्व चेयरमैन जहीर मलिक का उनके प्रयास के लिए आभार व्यक्त किया। पूर्व चेयरमैन जहीर मलिक ने बताया कि भू माफिया द्वारा ही यहां की चकबंदी प्रक्रिया को लगातार बाधित किया जा रहा था, परंतु अब प्रक्रिया में बाधा पहुंचाने नहीं दी जाएगी। सरकारी गजट के प्रकाशन के बाद उचित प्रक्रिया के माध्यम से किसानों की समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा। इस दौरान किसान बाबूराम नायक, नरेश शर्मा, साजिद मलिक, बाबू यामीन, डॉक्टर मुकेश शास्त्री, उपेंद्र गुप्ता, असलम, बबलू सैनी, समिति चेयरमैन मदन सैनी, महमूद चौधरी राशिद चौधरी, कन्नू कुरैशी, साजिद सभासद, अब्बास मलिक, देवेंद्र पाल, सतीश पाल, समय सिंह सैनी, जीवन कश्यप, सोमपाल सैनी, शकील चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-- भू माफिया में हड़कंप
जलालाबाद। शासन द्वारा जलालाबाद की चकबंदी प्रक्रिया शुरू कराने के आदेश के बाद से भूमाफिया में हड़कंप मचा हुआ है, जो कि जलालाबाद ग्राम पंचायत की सैकड़ों बीघा सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे कर बैठे हैं। ग्राम पंचायत के रकबे में दर्ज लगभग 30 तालाबों पर अवैध कब्जे कर खेती करने वालों में भी हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

भाजपाइयों ने जताया राज्यमंत्री का आभार
जलालाबाद। चकबंदी प्रक्रिया शुरू कराने के लिए भाजपाइयों ने प्रदेश के गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा का आभार जताया है। मंगलवार को भाजपा नेता बोबी शर्मा के आवास पर हुई बैठक हुई। उसमें नरेश शर्मा ने बताया कि गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा जलालाबाद के किसानों की इस समस्या को दूर कराने के लिए काफी समय से प्रयासरत थे। पूर्व में उन्होंने यह मुद्दा विधानसभा में भी उठाया था। उन्होंने कहा कि चकबंदी प्रक्रिया शुरू कराकर क्षेत्र को बड़ा तोहफा दिया गया है। इस दौरान अशोक कोरी, राकेश शर्मा, जीवन राम, चक्रेश राणा, कुलदीप, देवेंद्र, सुनील पाल और शिवचरण आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें