फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस ने कांधला में निकाला पथ संचलन

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला।
विज्ञापन

कस्बा कांधला में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने चैत्र मास वर्ष प्रतिपदा उत्सव उल्लास पूर्वक मनाया। पूर्ण गणवेश स्वयंसेवकों ने नगर में पथ संचलन किया। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने पथ संचलन कर रहे स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा करके आपसी सौहार्द का परिचय दिया।
विज्ञापन

सोमवार को कांधला में पूर्वी यमुना नहर स्थित प्राचीन सिद्धपीठ मनकामेश्वर महादेव मंदिर से पथ संचलन का शुभारंभ हुआ। कस्बा कांधला और क्षेत्र से आए सैकड़ों स्वयंसेवकों ने भाग लिया। मंदिर प्रांगण में एकत्रित स्वयंसेवकों ने ध्वज प्रणाम कर मातृ भूमि की वंदना की। बौद्धिक सत्र में आएसएस के प्रांतीय प्रचारक ने कहा कि आरएसएस वर्ष में अपने छह उत्सव मनाता है। जिसमें पहला उत्सव वर्ष प्रतिपदा का है। उन्होंने कहा कि आज के दिन ही सृष्टि का निर्माण हुआ था। इसी दिन भगवान श्रीराम और युधिष्ठर का राज्याभिषेक और नव दुर्गा का प्राकट्य हुआ। इसी दिन संघ संस्थापक केशव हेडगेवार का जन्मदिन भी है। उन्होंने एक घंटे समाज व राष्ट्र को समर्पित करने का स्वयंसेवकों का आह्वान किया। इसके बाद गणवेश स्वयंसेवकों ने पथ संचलन शुरू किया। कस्बा के कैराना कांधला रोड, गुजरान, रायजादगान, मैन बाजार, गांधी चौक, कैराना मार्ग सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस मंदिर प्रांगण में पहुंचकर पथ संचलन का समापन हुआ। इस दौरान तरुण अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, नरेश सैनी, नीरज मलिक, डॉ. सुभाष मलिक, भूपेंद्र सिंह राघव, सतबीर वर्मा सहित सैकड़ों स्वयंसेवक मौजूद रहे। उधर, पथ संचालन के दौरान समाजसेवी नावेद जंग, बाबू पठान, सलीम और उम्मेद आदि ने पुष्प वर्षा की। नावेद जंग ने कहा कि हम सभी को आपस में मिलकर चलना चाहिए। इससे आपसी भाईचारा कायम होगा। मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा की गई पुष्प वर्षा की सभी ने प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें