फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। वाहनों के वीआईपी नंबरों के आवंटन में अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने एआरटीओ कार्यालय पर हंगामा किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव विनोद निर्वाल ने अपने साथियों के साथ एआरटीओ कार्यालय पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि एआरटीओ कार्यालय के बाहर दलाल सक्रिय रहते हैं। आरोप लगाया कि वीआईपी नंबरों के आवंटन के नाम पर अवैध वसूली की मांग की जाती है, जिस कारण आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। हंगामे के दौरान काफी लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद दफ्तर के लोगों ने समझा बुझाकर हंगामा शांत कराया। उधर, एआरटीओ मुंशीलाल का कहना है कि फैंसी नंबरों का आवंटन शासन के निर्देश पर हो रहा है। उसमें किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होती है, क्योंकि इन नंबरों का आवंटन करने के लिए जमा कराए जाने वाली धनराशि की ऑनलाइन रसीद काटी जाती है। कोई भी व्यक्ति दफ्तर में आकर इस व्यवस्था को देख सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें