शामली। होली के त्योहार को लेकर बाजार पूरी तरह गुलजार रहे। सुबह से ही लोगों की भीड़ बाजार में खरीदारी करने को उमड़ी रही। शहर के सभी बाजारों में लगी दुकानों पर भीड़ रही। अच्छी ब्रिकी होने से दुकानदारों के चेहरे भी खुशी से खिलें नजर आए।
बृहस्पतिवार को होली के त्योहार पर शहर के कबाड़ी बाजार, बड़ा बाजार, नेहरू मार्केट, सुुुभाष चौक, सब्जी मंडी, लालसिंह मार्केट आदि बाजार में दुकानें रंगों और पिचकारी के साथ ही अन्य सामानों से पूरी तरह रंगीन नजर आई। सभी दुकानों पर नई नई डिजाइनों की पिचकारी, मुखौटे, सिर पर लगाने वाली विग लटकी नजर आई। सुबह से ही बाजारों में गांव देहात से बच्चे अपने माता पिता के साथ खरीदारी करने पहुंच गए। वहीं शाम के समय शहर के लोगों की भी रंगों की दुकानों पर भीड़ उमड़ी रही। शहर के बड़ा बाजार में विकास दुकानदार ने बताया कि इस बार बच्चों ने पानी वाली पिचकारी में टैंक वाली पिचकारी व गन वाली पिचकारी सबसे ज्यादा पसंद की है। वहीं लड़कियों ने टैंक में दिल वाली पिचकारी सबसे ज्यादा पसंद की है। जबकि बड़े युवकों ने गुलाल उड़ाने वाली पिचकारी पसंद आई। जिसमें गुलाल खत्म होने के बाद फिर से भरा जा सकता है। जबकि महिलाओं स्प्रे वाले रंग व चेहरे को बिना नुकसान वाले अच्छे क्वालिटी के गुलाल खरीदे। वहीं युवाओं ने बम और अनार भी जमकर खरीदें।
अनार में आग लगाने से ऊपर की ओर ऊंचाई तक गुलाल उडे़गा। जिससे पूरा आसपास का क्षेत्र रंगीन हो जाएगा। वहीं धरती में मारकर पटकाने वाले जो पटकने के बाद गुलाल उड़ाएंगे। मोपट रोल भी गुलाल से भरे हुए जो पटकने के बाद गुलाल उड़ता है आदि की जमकर खरीदारी की। वहीं सुभाष चौक पर दुकानदार विजय ने बताया कि छोटे बच्चों को मोटू पतलू, डोरीमोन व बंदूक की पिचकारी भाई। वहीं लोगों ने बालों को रंगों से बचाने के लिए राजस्थानी व प्लास्टिक की टोपी खरीदी तो युवाओं ने बालों वाली मुुर्गे के बाल के डिजाइन व लड़कियों ने बालों जैसी विग की जमकर खरीदारी की। बाजार में देर रात तक दुकानों पर भीड़ उमड़ी रही। अच्छी दुकानदारी से दुकानदारों के चेहरे खुशी से खिले रहे।