फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना (शामली)। स्वामी कल्याणदेव डिग्री कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के समापन पर स्वयं सेविकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन

ऊन रोड पर सिंकदरपुर स्थित स्वामी कल्याणदेव डिग्री कॉलेज में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का बुधवार को समापन हो गया। मुख्य अतिथि पीएनबी मुंडेट शाखा प्रबंधक प्रदीप तोमर ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किाया। उन्होंने स्वयंसेवकों को मोबाइल फोन से ई बेंकिंग और कैशलेस से होने वाले फायदों के बारे में अवगत कराया। शिविर में प्रतिभाग करने वाले स्वयं सेविकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मन मोह लिया। कॉलेज प्राचार्या दीपिका गोयल ने कहा कि छात्र जीवन से ही समाज उपयोगी कार्यों में लगे रहने से समाज सेवा व राष्ट्र सेवा के गुणों का विकास होता है। पवन कुमार ने राष्ट्रीय सेवा योजना शिविरो द्वारा स्वयं सेवको को प्राकृतिक आपदाओ, पर्यावरण संरक्षण आदि जानकारी दीं। इस दौरान नवनीत, रूपा, कीर्ति, भारती, शालिनी, सलोनी, पायल, दिपांशी और स्वाति आदि का सहयोग रहा। कॉलेज प्रबंधक विजय तोमर ने आगंतुकों का आभार जताया।

ऊन नगर पंचायत की बोर्ड बैठक
झिंझाना। नगर पंचायत ऊन में बुधवार को चेयरमैन कुलदीप मान की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक हुई। जिसमें सभासदों ने भाग लिया। बैठक में नगर पंचायत में विकास कार्यों के विभिन्न प्रस्ताव पारित किए गए, जिसमें मुख्य रूप से सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराना, नालो की साफ सफाई कराना, अलग अलग स्थानों पर वाटर कूलर लगवाने के अलावा खराब स्ट्रीट लाइटें बदलवाना और नई स्ट्रीट लाइटें लगवाने के प्रस्ताव पारित हुए। इस दौरान अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र मिश्रा सहित नगर पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें