फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्काउट गाइड शिविर में दिया गया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना (शामली)। कस्बा झिंझाना स्थित डीसेंट कॉलेज में चल रहे स्काउट गाइड शिविर के तीसरे दिन आपदा प्रबंधन को लेकर प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

शुभारंभ प्रबंधक आरपी सिंह ने ध्वजारोहण करके किया। स्काउट प्रशिक्षण आयुक्त राज सिंह और लक्ष्मण सिंह ने स्काउट गाइडों को आपदा प्रबंधन, बाढ़, भूकंप और आग आदि से बचाव के बारे में प्रशिक्षण दिया। इस दौरान मीनार बनाना, पुल निर्माण, दल अभिलेख, दीक्षा, संस्कार आदि का प्रशिक्षण देने के अलावा फूड प्लाजा टेंट निर्माण का प्रशिक्षण भी दिया गया। शिविर में रजिया, स्नेहा, नगमा, कीर्ति, तनु, खुशी, तुषार, वशिष्ठ, सागर, दानिश, अक्षय, राशिद, उदय आदि को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समापन पर प्रधानाचार्या संतोष तोमर ने सामाजिक जीवन एवं दैनिक जीवन में स्काउट के महत्व पर प्रकाश डाला तथा स्काउट जीवन को अपनाने की प्रेरणा दी। इस दौरान सत्यबीर सिंह, दिनेश शर्मा, अनुज शर्मा, प्रदीप शर्मा, रोजूदीन, आशीष कुमार, आदित्य चौधरी और कृष्णपाल आदि का सहयोग रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें