शामली। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड जनपद शामली कार्यकारिणी की बुधवार को वीवी इंटर कॉलेज में बैठक हुई। बैठक का आयोजन मुख्यायुक्त बृजेश कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जनपद में संचालित स्काउट गाइड के कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए भविष्य के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। इसके साथ ही कर्नाटक के बेलगांव में आयोजित हुई नेशनल इंट्रोगेशन शिविर में प्रतिभाग कर वापस लौटे स्काउट गाइडों का सम्मान किया। इस दौरान प्रवीण कुमार, डाक्टर रुचिता ढाका, डाक्टर हीरा सिंह, राजसिंह, लक्ष्मण सिंह, सुरेश कुुमार, गीता रानी, संतोष, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।
पोस्टर प्रतियोगिता में बीए तृतीय बना विजेता
शामली। स्वामी कल्याण देव डिग्री कॉलेज में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। बीए के तीनों वर्षों के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग कर जागरूकता को दर्शाते अपनी कला उकेरी। प्रथम स्थान पर बीए तृतीय वर्ष, द्वितीय स्थान पर बीए द्वितीय वर्ष और तृतीय स्थान पर बीए प्रथम वर्ष के छात्र छात्राएं रहे। कॉलेज प्राचार्य डाक्टर कंवरपाल ने सभी विजेताओं को पुरस्कार सम्मानित करते उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।