फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहड़ी पर्व पर बच्चों ने किया गिद्दा और भांगड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

केके पब्लिक स्कूल में लोहड़ी का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर बच्चों ने जमकर धमाल मचाया। शिक्षकों और बच्चों ने लोहड़ी जलाकर उसका पूजन किया। शुक्रवार को रेलपार स्थित केके पब्लिक स्कूल में लोहड़ी का त्योहार उत्साहपूर्वक मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्रबंधक चंदन सिंह ने सभी को एकता व भाईचारे का संदेश देते हुए त्योहार की बधाई दी। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करते हुए जमकर डीजे पर गिद्दा व भंगड़ा कर सभी का मनमोहा। जिसके बाद शिक्षकों और बच्चों ने लोहड़ी जलाकर विधि विधान के साथ पूजन किया और मूंगफली, तिलसकरी बांटकर सभी को गले मिलकर बधाई दी। मौके पर प्रधानाचार्य जितेंद्र बालियान, रवि मलिक, सरिता गुप्ता, लवकुश, साधना, सुचिता, नेहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें