क्षेत्र के ग्राम चंदेनामाल में सोमवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। जिसमें पशुओं में होने वाली बीमारी से बचाव एवं उपचार के बारे में जानकारी दी गई।
शुभारंभ मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश कुमार सैनी ने किया। मेले में कृत्रिम गर्भाधान, बांझपन, पशु सर्जरी आदि चिकित्सा सुविधा प्रदान की गई। ग्राम प्रधान मामचंद शर्मा ने विभाग के सहयोग से गांव में पशु पालकों को जानकारी देकर दवाइयों तथा पशु के बीमार होने पर डॉ. पंकज कुमार ने जानकारी दी कि हमें अपने पशुओं को किस प्रकार स्वस्थ रख सकते है। उन्हें समय समय पर क्या क्या दवाई और चारा दिया जाना चाहिए। मेले में डॉ. सतीश कुमार शर्मा, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. भीम सिंह, सुशील कुमार, डॉ. नदीम अहमद आदि ने सहयोग किया।