फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्द हवा ने बढ़ाई ठिठुरन, गिरा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्द हवा ने बढ़ाई ठिठुरन, गिरा तापमान
विज्ञापन

शामली। मौसम का मिजाज लगातार ठंडा हो रहा है। शनिवार को सर्द हवा चलने की वजह से परेशानी और बढ़ गई। खासकर सुबह स्कूल जाने के दौरान बच्चे ठिठुरते नजर आए।
बीते कई दिन से तापमान लगातार गिर रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से दोपहर 12 बजे तक सूर्य बादलों में छिपा रहा। उसके बाद दो घंटे के लिए धूप निकली। फिर सूरज बादलों में ढक गया। सुबह को चली सर्द हवा के कारण सुबह स्कूल जाने के लिए बच्चों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। अभिभावक अपने बच्चों को गर्म कपड़ों के साथ ही टोपे पहनाकर भेज रहे हैं। बावजूद इसके ठिठुरन कम नहीं हो रही है। खासकर खुली रिक्शा में स्कूल जाने वाले बच्चों को ज्यादा परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

वहीं, दिन भर सर्द हवा चलने की वजह से ठिठुरन और बढ़ गई है। सर्दी बढ़ने की वजह से ही बाजारों में से रौनक गायब हो गई है। जरूरी सामान की खरीद के लिए लोग अपने घरों से गर्म कपड़े पहनकर और शॉल तथा मफलर आदि के साथ ही निकल पा रहे हैं। हालांकि सर्दी के मौसम के चलते बाजार में टिक्की, पकौड़ी और फास्टफूड की बिक्री भी खूब हो रही है। सर्दी भगाने के लोग गरमागरम व्यंजनों का स्वाद ले रहे हैं। कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि एवं मौसम वैज्ञानिक पीके सिंह का कहना है कि अगले दिनों में मौसम और ठंडा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें