जूनियर यूपी स्टेट कुश्ती के लिए चार को होगा ट्रायल
शामली।
जिला कुश्ती संघ के सचिव जितेंद्र ने बताया कि जूनियर यूपी स्टेट कुश्ती के लिए चार दिसंबर को जनपद के पहलवानों की ट्रायल ली जाएगी। ट्रायल शहर के माजरा रोड स्थित पिंटू व्यायामशाला में सुबह 10 बजे आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि जनपद के सभी इच्छुक पहलवान समय पर पहुंचकर प्रतिभाग कर सकते हैं। सभी प्रतिभाग करने वाले पहलवानों को अपने साथ अपना आधार कार्ड जरूर लाना है। आधार कार्ड के बिना किसी भी प्रतिभागी की ट्रायल नहीं ली जाएगी। कुश्ती कोच प्रदीप कुमार ने बताया कि ट्रायल में चयनित सभी पहलवान लोनी में सात से 10 दिसंबर तक होने वाली जूनियर यूपी स्टेट कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।