फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में बोर्ड परीक्षा केंद्रों की सूची पर लगी अंतिम मुहर

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

यूपी हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा केंद्रों की सूची पर जिला प्रशासन की अंतिम मुहर लग गई है। ऑनलाइन बनाए गए परीक्षा केंद्रों में एक परीक्षा केंद्र को बदला गया है, जिसके स्थान पर दूसरा कॉलेज सूची में शामिल किया गया है। केंद्रों की सूची पहली संख्या के अनुसार ही है। वहीं, जनपद के अन्य कॉलेजों से आई लगभग 16 आपत्तियों का भी निस्तारण किया गया है, जिसमें कई कॉलेजों में धारण क्षमता अधिक होने के चलते भी आपत्तियां आई थी। इसमें भी परीक्षार्थियों की संख्या को बढ़ाया घटाया गया है।
ऑनलाइन बने परीक्षा केंद्रों की सूची जारी होने के बाद डीआईओएस कार्यालय से बनाए गए 33 केंद्रों पर कॉलेजों व अभिभावकों से आपत्तियां मांगी गई थी। अंतिम 20 तारीख तक 16 आपत्तियां आई थी, जिसके बाद डीएम की अध्यक्षता वाली उपजिलाधिकारी और प्रधानाचार्य वाली समिति ने आपत्तियों के निस्तारण के लिए कॉलेजों का भौतिक सत्यापन किया। सभी आपत्तियों का निस्तारण किया गया। आपत्तियों में खामियां होने के बाद भी परीक्षा केंद्र बनाना, कॉलेज में धारण क्षमता कम होने के बाद भी अधिक परीक्षार्थी आवंटित कर देना और छात्राओं के परीक्षा केंद्र दूर बनाने जैसी आपत्तियां आई हुई थी, जिसमें सभी आपत्तियों पर विचार करते हुए और समाधान करते हुए मंगलवार को जिला प्रशासन ने सूची पर अंतिम मुुहर लगा दी है। मंगलवार को जिला विद्यालय निरीक्षक एसएम सिद्दीकी ने बताया कि राजकीय हाईस्कूल टोडा से आई आपत्ति में सीसीटीवी कैमरे, चारदीवारी, स्टाफ की कमी के चलते कई खामियों के बाद भी परीक्षा केंद्र बना दिया गया था। जिला प्रशासन ने उसमें संशोधन करते हुए उसके स्थान पर राजकीय इंटर कॉलेल कंडेला को केंद्र बनाया गया है, जिसको सूची में शामिल कर दिया है। वहीं, आरडी इंटर कॉलेज सिक्का और नेशनल इंटर कॉलेज जलालाबाद कॉलेज प्रधानाचार्य की आपत्तियां धारण क्षमता से अधिक परीक्षार्थी आवंटित करने को लेकर थी। समिति ने धारण क्षमता से अधिक परीक्षार्थियों की संख्या को पास के परीक्षा केंद्र पर खाली सीटों के चलते आवंटित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि सभी आपत्तियों का निस्तारण करते हुए पूरी सूचना परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी, जिसके बाद बोर्ड बदलाव किए गए बिंदुओं को देखते हुए उसमें बदलाव करेगा या नहीं ये बोर्ड पर निर्भर करता है, जिसके बाद बोर्ड द्वारा दिसंबर के पहले सप्ताह में परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी करेगा।
विज्ञापन

केंद्रों की दूरी कम करने से छात्राओं को मिली राहत
छात्राओं के कई परीक्षा केंद्र पांच किमी की दूरी से अधिक हो गए थे, जिन छात्राओं के परीक्षा केंद्र 10 किमी या अधिक दूर थे। उन्हें जिला प्रशासन ने आपत्तियां के आधार पर राहत दी है। उन्हें नजदीक के परीक्षा केंद्र में डाल दिया है। जिला प्रशासन के 33 केंद्रों की सूची बुधवार तक अपलोड हो जाएगी।
वर्ष 2018 में पिछले वर्ष की सूची से हटाए गए कॉलेज की सूची
हिंदू इंटर कॉलेज कांधला, केकेजीएस भैंसवाल, आर्य कन्या इंटर कॉलेज कैराना, एमडी इंटर कॉलेज भाजू माजरा, अजब सिंह इंटर कॉलेज पंजोखरा, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामली, मान सिंह राजकीय इंटर कॉलेज कंडेला, वैदिक कन्या इंटर कॉलेज कुड़ाना, बलवंती देवी कन्या इंटर कॉलेज सिकंदरपुर।
विज्ञापन

इस बार नए परीक्षा केंद्रों की सूची
चंदनलाल नेशनल इंटर कॉलेज कांधला, एसएन इंटर कॉलेज कैराना, ओमवीर सिंह इंटर कॉलेज ऊन, यूनिक इंटर कॉलेज कांधला, होली चाइल्ड इंटर कॉलेज लपराना, राजकीय हाईस्कूल टोडा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें