फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस स्टैंड पर वाईफाई की सुविधा प्रारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली ।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर शहर के रोडवेज बस स्टैंड पर अब यात्रियों को निशुल्क फ्र ी वाईफाई इंटरनेट की सुविधा मिलेगी। इसकी शुरुआत कर दी गई है। रोडवेज डिपो के वरिष्ठ केन्द्र प्रभारी राजेन्द्र चौहान ने बताया कि उत्तर प्रदेश परिवहन निगम द्वारा शामली रोडवेज परिसर में टीजी (टारगेट ग्रुप) लगा दिया गया है। वहीं, डिपो के कंप्यूटर आपरेटर अंकित कंसल ने बताया कि फ्र ी वाईफाई इंटरनेट की सेवा प्राप्त करने के लिए यात्रियों को अपना पंजीकरण कराना होगा और अपने मोबाइल का पासवर्ड स्वयं बनाकर अपलोड करना होगा। शासन की इस पहल का बस यात्रियों ने स्वागत किया है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम सहारनपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज पुंडीर ने बताया कि शामली के साथ सहारनपुर रोडवेज बस स्टैंड पर भी फ्र ी वाईफाई इंटरनेट की सुविधा शुरु कराई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें