बाबरी। क्षेत्र के जनता इंटर कॉलेज में स्वच्छ भारत अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रैैली का शुुभारंभ कॉलेज प्रधानाचार्य ने हरी झंडी दिखाकर किया। जिसके बाद छात्रों ने बैनर लेकर जोर जोर से नारे लगाते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। शिक्षकों ने सभी छात्रों को अपने घर के आसपास स्वच्छता रखने के लिए जागरूक किया।
दुर्गा मंदिर में श्रद्घालुओं ने की पूजा अर्चना
बाबरी।दुर्गा मंदिर बाबरी में शाम करीब 6 बजे सैंकड़ो महिला और पुरुषों ने मां भगवती के दरबार में सुख-शांति की मनोकामना मांगी । पंडित शिवानंद राय ने विधिवत पूजा अर्चना कराई। जिसके बाद सभी भक्तजन ज्योत ले घर को नाचते गाते चले। भजनों पर मंदिर परिसर में भजन कीर्तन करते हुए श्रद्घालु जमकर झूमे उठे ।