बाबरी। प्राथमिक विद्यालय बंतीखेड़ा में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता का उद्घाटन बीएसए ने फीता काटकर किया।
मंगलवार को बाबरी क्षेत्र के गांव बनतीखेड़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीएसए चंद्रशेखर रहे। प्रतियोगिता में फुटबाल, कबड्ड़ी, बैडमिंटन, क्रिकेट के अलावा अन्य खेलों का आयोजन हुआ। बीएसए ने प्रतिभागी बच्चों को खेलों के बारे में जानकारी करते हुए खेलों के गुर बताए। उन्होंने बच्चों से कहा कि हर खिलाड़ी को सभी खेल लगन और मेहनत से खेलने चाहिए। कन्या जूनियर हाईस्कूल की टीमों ने भी खेलों में प्रतिभाग किया। इसके बाद स्कूल में विज्ञान प्रयोगशाला का शिलान्यास किया। कबड्डी के खेल में प्राथमिक स्कूल एक व प्राथमिक स्कूल नंबर दो के बीच फाइनल मैच हुआ। जिसमें प्राथमिक स्कूल नंबर एक विजेता रहा। इस अवसर पर एबीएसए भारत भूषण त्यागी, जिला कोआर्डिनेटर जितेंद्र सिंह ,योगेश राठी, प्रधान अध्यापक उपेंद्र चौधरी, कपिल कुमार,व ग्राम प्रधान लोकेंद्र वर्मा, सीमा वर्मा आदि मौजूद रहे।