एक सप्ताह से खराब पड़ा हुआ है ट्रांसफार्मर
गढीपुख्ता।
कस्बे के मोहल्ला रविदास पुरी में मंदिर के पास 63 पॉवर का ट्रांसफार्मर लगा है, जो कि करीब एक सप्ताह से खराब पड़ा है। इसकी शिकायत विद्युत विभाग एवं लखनऊ 1912 टोल फ्री नंबर पर भी की गई है, लेकिन अभी तक कोई समाधान नही हो सका। मोहल्लेवासियों ने सात दिनों तक बत्ती गुल रहने पर रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि भाजपा सरकार में 24 घंटे के अंदर ट्रांसफार्मर बदले जाने के आदेश के बाद भी विद्युत विभाग के अधिकारियों में कोई बदलाव नही आया है। इस दौरान योगी बाबा कमलनाथ, विनोद, देवेंद्र, सुनील, सुरेश, राजेश, राहुल, मुंशी, सोनू , महावीर, डॉक्टर रवि, डाक्टर सुभाष आदि मौजूद रहे।