फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र संघ के चुनाव के लिए तैयार रहे- गौरव कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में जिला अभ्यास वर्ग में सहारनपुर विभाग संयोजक गौैैरव कुमार ने कहा कि छात्र संघ चुनाव व सदस्यता अभियान के लिए तैयार रहने का आह्वान किया हैं। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा छात्रसंघ चुनाव के लिए सदस्य बनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

रविवार को शहर के बुढ़ाना रोड पर स्थित सरस्वती विद्यामंदिर बालिका इंटर कालेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का अभ्यास वर्ग आयोजित किया गया। विभाग संयोजक गौरव ने अनमोल को झिंझाना का नगर मंत्री, गौरव को नगर संयोजक, निशांत कुमार नगर मंत्री शामली, रिशु बंसल को नगर संयोजक शामली, अंकित देयोल को नगर मंत्री, रजत को ऊन तहसील का संयोजक, चौसाना का नगर संयोजक सचिन को मनोनीत करके दायित्व सौंपा हैं। छात्र हित के लिए शपथ दिलाई गई। इस मौके पर संघ के विभाग सह संयोजक निविश कुमार ने विद्यार्थी परिषद के जीवन कार्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि परिषद का कार्य राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान करना होगा। इस मौके पर जिला संयोजक पारस कोरी ने कहा कि भारत माता की जय व वंदेमातरम् बोलने वाला विद्यार्थी परिषद उनका सम्मान करेगी। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सागर राठौर,आदित्य वर्मा, माईकल, अंकित पांचाल, मिंटू, आयुष कौशिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें