फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकाल पूरा होने पर नगरपालिका में समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। नगरपालिका परिषद का कार्यकाल पूरा होने के बाद अधिशासी अधिकारी प्रशासक हो गए हैं। कार्यकाल पूरा होने पर पालिका परिसर में समारोह हुआ, जिसमें सपा एमएलसी के साथ अन्य लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

नगरपालिका परिषद कांधला की पहली बोर्ड बैठक 22 जुलाई 2012 को हुई थी। प्रथम बोर्ड बैठक के अनुसार पालिका अध्यक्ष व सभासदों का कार्यकाल पूरा हो गया। शनिवार को पालिका परिसर में समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पालिका चेयरमैन वाजिद हसन ने पांच साल के दौरान कराए कार्यों का बारे में बताया। उन्होंने कहा कि हर वार्ड में बगैर किसी भेदभाव के विकास कराया गया। सपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि सभी लोगों को आपसी भाईचारे का परिचय देते कस्बे के विकास के लिए सोचना चाहिए। इस दौरान अफजाल, गोपाल, भूरा, सोनू, नसीम, नरेश, रणवीर सिंह, सलीम, विनोद, लीलावती, लोकेश, आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें