इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स के लिए दो कॉलेज चयनित
शामली। जिले के दो राजकीय इंटर कॉलेजों में जल्द ही इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स की व्यवस्था की जाएगी।
कलक्ट्रेट सभागार में माध्यमिक शिक्षा सचिव के साथ शिक्षा अधिकारियों की वीडियो कांफ्रेंस भी हुई। उन्होंने बताया कि प्रदेश से 400 राजकीय इंटर कॉलेजों का चयन हुआ है, जिसमें शामली जनपद के दो राजकीय इंटर कॉलेज चयनित हुए हैं। इनमें राजकीय इंटर कॉलेज कांधला और राजकीय इंटर कॉलेज कमालपुर सकौलती का चयन हुआ है। उन्होंने बताया कि दोनों ही कॉलेेजों में छात्र-छात्राओं की काफी संख्या है। उन्होंने बताया कि कक्षा नौ में ही अंग्रेजी बोलना सीखने के बाद छात्र-छात्राओं को आगे परेशानियां कम होंगी। उन्होंने बताया कि 26 जुलाई को दोनों कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को एक दिन का प्रशिक्षण लेने के लिए लखनऊ भेजा जाएगा। इसके कॉलेजों में शिक्षकों की व्यवस्था कराकर कोर्स प्रारंभ करा दिया जाएगा।