शामली। सीएमओ डॉक्टर विनीता अग्निहोत्री का मुरादाबाद तबादला होने पर शासन ने अभी तक शामली में किसी सीएमओ की तैनाती नहीं की है। बृहस्पतिवार को वरिष्ठता के आधार पर सहायक निदेशक मधु सक्सेना की संस्तुति पर एसीएमओ डॉक्टर सफल कुमार को कार्यवाहक सीएमओ बनाया गया है। इस दौरान डाक्टरों ने उनको बुकें देकर स्वागत किया। सीएचसी प्रभारी डॉक्टर जगमोहन, डाक्टर नवनीत बंसल, डाक्टर दीपक कुमार, डाक्टर सत्यप्रकाश, डाक्टर वीपी सिंह आदि मौजूद रहे।