यज्ञ के साथ शुरू किया शैक्षिक कार्य
शामली। गांव मालेंडी स्थित शिवम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ग्रीष्मावकाश के पश्चात सोमवार को यज्ञ कर स्कूल में शैक्षिक कार्य शुरू किया गया। छात्र-छात्राओं और अध्यापक, अध्यापिकाओं ने यज्ञ में आहुति डाली। यज्ञ के उपरांत प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य उपेंद्र कुमार, विकेश कुमार, निहाल गिरि, अरुण कुमार, निशांत कुमार, विकास भारद्वाज, योगेंद्र कुमार, सुनील कुमार, सुमन, उमा, कीर्ति और अनुराधा आदि उपस्थित रहे।