शामली। गांव लिसाढ़ निवासी सतपाल पुत्र लेखराम ने सोमवार को एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 11 साल पूर्व उसकी पुत्री सुमन की शादी कैराना क्षेत्र के उंचागांव निवासी युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुुराल पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर उत्पीड़न करने लगे। मामले में कई बार पंचायत भी हो चुकी हैं, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग उत्पीड़न बंद नहीं कर रहे हैं। अब वह अपनी बेटी से मिलने जाता है, तो ससुराल वाले उसके साथ भी अभद्र व्यवहार करते हैं और बेटी से मिलने नहीं देते हैं। पीड़ित ने मामले में जांच कर ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।