कैराना (ब्यूरो)। गांव बराला निवासी दिलशाद के पुत्र अनस (12 वर्षीय) को शुक्रवार की सुबह तेज बुखार आया था। अनस की हालत बिगड़ती देख परिजन उसको शामली के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। मगर, शुक्रवार की रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अनस की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया । शनिवार को परिजन अनस के शव को लेकर गांव में पहुंचे और गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।