फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग शिविर में बताया भुजंगासन आसन का महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। आरके इंटर कॉलेज में चल रहे 30 दिवसीय योग शिविर के दौरान शनिवार को भुजंगासन कराया। साथ ही उससे होने वाले फायदों के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

शिविर में योग प्रशिक्षक श्रीपाल धामा ने साधकों को योग की जानकारी दी। उन्होंने साधकों को आसन कराते हुए उसके लाभ के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि जो व्यक्ति हर्निया और अल्सर की बीमारी से पीड़ित हो, तो उसे इस आसन का अभ्यास नहीं करना चाहिए। यह आसन पीठ दर्द और श्वांस नली से संबंधित बीमारियों को दूर करता है। प्रधानाचार्य लोकेंद्र कुमार ने साधकों को नियमित योग कर स्वास्थ्य लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान अनिल कुमार, शिवकुमार, कविता, अमृता, सुमन, रूपा, सुनीता, राजबाला, सविता, सहदेव और रवींद्र मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें